India ke 5 most expensive school kaun se hai?

Right to Education यानी कि हम सबको शिक्षा का अधिकार है। हर बच्चे को शिक्षा मिलनी ही चाहिए। लेकिन आज भी हमारे देश भारत में कई सारे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसके कई सारे कारणों में से एक मुख्य कारण है वित्त की कमी। जी हां, जिस घर के पिता के पास खाने के भी पैसे ना हो वह अपने बच्चों को स्कूल अभ्यास के लिए कैसे भेजेंगे? हा, हमारे देश में सरकारी स्कूल में फ्री शिक्षण जरूर मिलता है। फिर भी रोजी रोटी कमाने के लिए पिता के साथ उनके बच्चों को भी काम पर जाना पड़ता है।

एक तरफ पैसे की तंगी के कारण कई बच्चे स्कूल में अभ्यास नहीं कर सकते तो दूसरी ओर भारत में कई सारे स्कूल ऐसे भी है जिनकी एक बच्चे के शिक्षा की फि 1 साल की लाखों में होती है। साथ में अन्य खर्च भी अलग से देने होते हैं। आज इस लेख में हम भारत के सबसे महंगे स्कूल की बात करेंगे। इनकी स्कूल फि सुनकर आप बोखला जाओगे।

(1) Doon school, Dehradun

Doon school dehradun fee

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मॉल रोड पर स्थित दून स्कूल की स्थापना 1935 में हुई थी। यह स्कूल सिर्फ बॉयज के लिए ही है। यहां 12 से 18 साल के बीच के करीब 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

दून स्कूल में राजीव गांधी, राहुल गांधी, अनलजीत सिंह, सुनील कांत, अली फजल, मुंजल, अभिनव बिंद्रा जैसे सेलिब्रिटी ने अभ्यास किया है।

यहां पढ़ने के लिए आपको 1 साल की ₹1075000 फ्री देनी होगी। साथ में इंसीडेंटल खर्च के लिए एक टर्म के 25000 और लगते हैं। सिक्योरिटी डिपॉजिट आपको ₹537500 जमा कराने होगी और पहली बार एडमिशन लेते हो तो एडमिशन फी 5 लाख रूपए भी लगती है।

अगर आप एनआरआई या फॉरेन नेशनल हो तो ऊपर जो भी फि है उसमें करीब 30% ज्यादा फि आपको पे करनी होगी।

इस स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट www.doonschool.com है जहां पर आपको सब जानकारी मिल जाएगी।

(2) Scindia School, Gwalior

Scindia School Gwalior fee

यह स्कूल भी सिर्फ लड़कों के लिए ही है जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के प्रख्यात ग्वालियर फोर्ट में स्थित है। इसकी स्थापना 1897 में महाराजा माधवराव सिंधिया द्वारा हुई थी। इसकी स्थापना रॉयल फैमिली के बच्चों खासकर मराठा के अभ्यास के लिए हुई थी। अब यहां पर सीबीएसई बोर्ड लागू होता है।

इसमें 6 से 12वीं क्लास तक के करीब 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं और यहां पर स्टूडेंट टू टीचर रेश्यो 1:10 है।

यह इंग्लिश मीडियम स्कूल है। इसकी ऑफिशल वेबसाइट scindia.edu है। यहां पर भारत के एवं इंटरनेशनल स्टूडेंट्स भी पढ़ते हैं।

इसकी सालाना फीस 12 लाख रूपए है।

इस स्कूल में मुकेश अंबानी, सलमान खान, अरबाज खान, अनुराग कश्यप, अमित सिन्हा, एयर चीफ मार्शल पी सी लाल, राज जुत्शी, संजय अग्रवाल जैसे बड़े-बड़े लोग पढ़ चुके हैं।

(3) Mayo College, Ajmer

Mayo College Ajmer fee

भारत की सबसे पुरानी पब्लिक बोर्डिंग स्कूल मायो कॉलेज की स्थापना 1875 में रिचर्ड बुर्के जो 1869 से 1872 तक भारत के वायसराय रह चुके हैं उनके द्वारा की गई थी। यह राजस्थान के अजमेर शहर में श्रीनगर रोड पर स्थित है। यहां पर भी सिर्फ लड़कों को ही एडमिशन मिलता है।

यहां पर सीबीएसई बोर्ड लागू होता है। 9 से 18 साल की उम्र के करीब 750 विद्यार्थियों को पढ़ने की यहां सुविधा है। इसका स्टूडेंट टू टीचर रेशों 10:1 है। यह इंग्लिश मीडियम स्कूल है और इसका केंपस 183 एकड़ में फैला हुआ है।

इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.mayocollege.com है जहां पर आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।

जम्मू एंड कश्मीर के अंतिम रूलर सर हरि सिंह बहादुर, पॉलीटिशियन के नटवर सिंह, डिप्लोमेट हर्षवर्धन सिंगला, राइटर इंद्र सिन्हा, साइंटिस्ट अमित गोयल, एक्टर विवेक ओबेरॉय, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा, नगेंद्र सिंह आदि यहां पर पढ़े है।

इसकी सालाना फी 6.5 लाख रूपए भारतीयों के लिए और एनआरआई के लिए 13 लाख रूपए हैं। इसमें एक्स्ट्रा चार्ज और भी लगते हैं।

(4) Ecole Mondiale World school, Mumbai

Ecole Mondiale World School Mumbai fee

महाराष्ट्र के मुंबई में जुहू पर स्थित इस स्कूल की स्थापना 2004 में हुई थी। यह एक इंटरनेशनल बकालॉरेट (IB) मान्यता प्राप्त स्कूल है। जहां पर आप प्राइमरी, मिडिल ईयर और डिप्लोमा कोर्सेज कर सकते हैं। यह स्कूल कैंब्रिज इंटरनेशनल एग्जामिनेशन द्वारा IGCSE यानी इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन भी ऑफर करती है।

इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.ecolemondiale.org है।

यहां पर 1 से 12 क्लास के विद्यार्थी अभ्यास करते हैं। पहले से लेकर दसवीं क्लास तक अभ्यास के लिए आपको लोन 990000 रुपए फीस देनी होगी और 11वीं और 12वीं क्लास के लिए 1090000 रुपए फि देनी होगी।

(5) Welham Boy’s School, Dehradun

Welham Boys School Dehradun fee

एजुकेशनल वर्ल्ड रैंकिंग 2021 के मुताबिक यह स्कूल टॉप 5 लड़कों की बोर्डिंग स्कूल में से एक है। यह स्कूल भारत के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आचार्य नरेंद्र देव मार्ग पर स्थित है और इसकी स्थापना 1937 में मिस हर्सिले सूजी ओलीफंट द्वारा की गई थी।

यहां सीबीएसई बोर्ड लगता है और चौथी से 12वीं क्लास तक के करीब 650 विद्यार्थी अभ्यास करते हैं। इसका केंपस 37 एकड़ में फैला हुआ है।

इसकी ऑफिशल वेबसाइट www.welhamboys.org है।

एक्स-वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रबोध चंद्र भारद्वाज, उड़ीसा के चीफ मिनिस्टर नवीन पटनायक, पॉलीटिशियन मणिशंकर अय्यर, संजय गांधी, फिल्म डायरेक्टर शाद अली, एक्टर जावेद खान, सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी आदि हस्तियां यहां पर पढ़ाई कर चुकी है।

यहां पढ़ने की सालाना फि 570000 रुपए होती है।

इसे भी जरूर पढ़ें

भारत के टॉप 10 रियल एस्टेट डेवलपर्स

टॉप शेयर्स जिसमें 2022 में रिटेल निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए

टाटा न्यू एप से पैसे कैसे कमाए?

टाटा के अपस्टॉक्स में अपना फ्री डिमैट अकाउंट ऑनलाइन यहां खोलें

School FAQs

आरटीई क्या है?

RTE यानी राइट टू एजुकेशन (शिक्षा का हक)। आर्टिकल 21A के मुताबिक भारत में 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने का नियम शिक्षा का हक में कहा गया है। ऐसी व्यवस्था करना हर राज्य की जवाबदारी होती है।

अमिताभ बच्चन किस स्कूल में पढ़े हैं?

अमिताभ का प्राइमरी शिक्षण बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज, इलाहाबाद में हुआ। बाद में उन्होंने शेरवुड कॉलेज नैनीताल, किरोरी मल कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में भी अभ्यास किया।

भारत में कितने एजुकेशन बोर्ड है?

मुख्य तौर पर भारत में हर राज्य के अपने एजुकेशनल बोर्ड होते हैं। जैसे कि गुजरात में GSEB याने गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड है। इसके अलावा भारत का सेंट्रल बोर्ड CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है। इसके अलावा इंटरनेशनल बोर्ड भी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top