Veranda Learning IPO GMP, price brand, important dates, review in Hindi

मार्च 2022 के अंतिम हफ्ते में दो तीन आईपीओ आ रहे है। इसमें Veranda Learning Solutions का आईपीओ भी शामिल है। इस आईपीओ के बारे में हम डिटेल में सभी जानकारी लेने की कोशिश करेंगे।

Veranda Learning kya business karti hai?

Veranda Learning Solutions छात्रों, स्नातकों, पेशेवरों और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ़लाइन स्वरूपों में शिक्षण समाधान प्रदान करने करने वाली कंपनी है। यह यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, बैंकिंग, बीमा, रेलवे और चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लॉन्ग टर्म और शार्ट टर्म कोर्सेज उपलब्ध कराती है।

Veranda Learning Solutions की अलग अलग कई सहायक कंपनियों है जैसे Veranda Race, Veranda XL Learning Solutions, Veranda CA, Veranda IAS Learning Solutions, और Edureka. इन सभी के माध्यम से वेरंडा की सारी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। Veranda ने 31 दिसंबर 2021 तक 2 राज्यों के 25 शहरों में 25 पीडीसी संचालित किए है।

31 दिसंबर 2021 तक इस कंपनी में कुल 42667 स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स ने अलग अलग कोर्स के लिए जॉइन किया था। जिसमे 16793 ऑफलाइन और 25874 ऑनलाइन स्टूडेंट्स शामिल थे।

वेरंडा लर्निंग इस आईपीओ के माध्यम से फ्रेश शेयर्स जारी करके 200 करोड़ रुपये इकठ्ठे करेगी।

Veranda Learning ke Promoters

कंपनी के मुख्य प्रमोटर्स Mr. Kalpathi S. Aghoram, Mr. Kalpathi S. Ganesh, Mr. Kalpathi S. Suresh है।

open free demat and trading account online on upstox

Veranda Learning ke Financials

सभी आंकड़े करोड़ में है।

YearTotal AssetsTotal RevenueProfit After TaxEPS (₹)
31 March 202111.512.55-8.28-7.29
30 Sept 2021307.3615.66-18.27-5.14

इस फाइनैंशल के हिसाब से कंपनी लॉस मेकिंग कंपनी है। कपनी के फाइनेंसियल अच्छे नहीं है।

Veranda Learning ke Objectives

  • कंपनी अपने कर्जे का फूल या पार्शियल पेमेंट और रीपेमेंट करना चाहती है।
  • Edureka के अधिग्रहण के प्रतिफल का भुगतान या Edureka के अधिग्रहण के लिए विशेष रूप से लिए गए ब्रिज ऋण की अदायगी।
  • कंपनी अपना ग्रोथ बढ़ाना चाहती है।

Veranda Learning IPO ki Important Dates

IPO Opening Date29 March 2022
IPO Closing Date31 March 2022
Allotment date5 April 2022
Refund date6 April 2022
Share credit to Demat Account Date6 April 2022
Listing date7 April 2022

Veranda Learning IPO ki Price aur Lot size

इस आईपीओ की प्राइस रेट 130 से 137 रुपए प्रति शेयर रखी गई है।

मिनिमम आपको एक लोट के लिए अप्लाई करना होगा जिसमें 100 शेयर है। इसलिए एक लॉट साइज अप्लाई करने पर आपका निवेश ₹13700 होगा। वहीं पर महत्तम लोट साइज 14 है जिसमें महत्तम निवेश ₹191800 होगा।

Veranda Learning IPO me Reserve quota

यह शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगा। इसमें QIB के लिए 75%, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 10% और HNI कैटेगरी के लिए 15% कोटा रिज़र्व रखा गया है।

Veranda Learning ke Positive points

  • कंपनी के प्रमोटर्स का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।
  • 360 डिग्री अप्रोच के साथ उनका टीचिंग मेथड रिजल्ट ओरिएंटेड है।
  • अलग अलग माध्यम से कई तरह के अफोर्डेबल कोर्स कंपनी के पास उपलब्ध है।
  • कंपनी का ब्रांड नेम अच्छा है।
  • अनुभवी और प्रोफेशनल एजुकेशन टीम कंपनी के पास है।
  • कंपनी के विस्तार और सफलता का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।
  • अच्छी क्वालिटी कंट्रोल के साथ कंपनी के पास एफिसिएंट इंफ्रास्ट्रकटर और अच्छा रिसोर्स मैनेजमेंट है।
  • कंपनी का टेक्नोलॉजी आधारित, एसेट लाइट और स्केलेबल बिज़नेस मॉडल है।

Veranda Learning ke Negative points

  • इस कंपनी का सबसे बड़ा नेगेटिव पॉइंट यह है की कंपनी का फाइनेंसियल रिजल्ट्स अच्छे नहीं है। यह अभी तक लॉस मेकिंग कंपनी है। कही इसका हाल भी PayTM और CarTrade की तरह न हो जाये।
  • मार्किट एजुकेशन सिस्टम से जुड़े इसके बहुत सारे कॉम्पिटिटर्स है।

Veranda Learning IPO is good or bad

मैंने इस कंपनी के नेगेटिव पॉइंट्स, पॉजिटिव पॉइंट्स और फाइनेंसियल रिजल्ट आपके सामने रखे हैं। में लॉस मेकिंग कंपनी में इन्वेस्ट नहीं करना चाहूंगा। खासकर PayTM और CarTrade में जिस तरह से निवेशकों को लॉस हुआ है उसे देखते हुए अब नए निवेशक ऐसी कंपनी में निवेश करने से डरेंगे। बाकि आप अपने रिस्क मैनेजमेंट के हिसाब से आपको अप्लाई करना है की नहीं यह तय कर लीजिये।

इसे भी पढ़ें

एलआईसी आईपीओ की पूरी जानकारी

वेदांत फैशन आईपीओ एनालिसिस

अदानी विल्मर आईपीओ रिव्यू

उमा एक्सपोर्ट्स आईपीओ GMP, Price और Review

2022 में अपस्टॉक्स में ऑनलाइन फ्री डिमैट अकाउंट कैसे खोलें?

Veranda Learning IPO me apply Kaise kare?

Veranda Learning आईपीओ में आवेदन करने के लिए आपके पास एक डीमैट खाता होना चाहिए और भीम ऐप, गूगल पे जैसा कोई भी समर्थित यूपीआई ऐप होना चाहिए। डीमैट अकाउंट आप ज़ेरोधा या अपस्टॉक्स के साथ खोल सकते हो।

यहां मैं आपको इस बारे में मार्गदर्शन कर रहा हूं कि आप इस आईपीओ के लिए ज़ेरोधा और भीम ऐप के माध्यम से कैसे आवेदन कर सकते हैं। मुख्य रूप से 2 स्टेप होते हैं।

स्टेप 1: ज़ेरोधा में आईपीओ के लिए अप्लाई करना

सबसे पहले ज़ेरोधा कंसोल में लॉगिन करें। पोर्टफोलियो सेक्शन में आईपीओ लिंक पर जाएं। यहां आपको सभी खुले आईपीओ दिखाई देंगे जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई पर क्लिक करें। अपनी UPI आईडी जैसे सभी विवरण जोड़ें, लॉट साइज जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, मूल्य जोड़ें (आमतौर पर मैं कट-ऑफ मूल्य पर लागू होता हूं), शर्तें स्वीकार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने पर एक पॉप-अप संदेश दिखाया जाएगा।

स्टेप 2: भीम ऐप पर मैंडेट स्वीकार करें

ज़ेरोधा पर सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक मैंडेट संदेश प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि आईपीओ का रिक्वेस्ट प्राप्त हुआ है। भीम एप को ओपन करें। आईपीओ सेक्शन में जाएं। अपना लेनदेन पिन दर्ज करके मैंडेट स्वीकार करें। इस कदम की सफलता पर, इस आईपीओ के लिए आपकी राशि आपके लिंक किए गए बैंक खाते पर ब्लॉक कर दी गई है। यदि आपको अलॉटमेंट प्राप्त नहीं होगा, तो यह ब्लॉक हुई राशि रिलीज़ कर दी जाएगी।

Veranda Learning ka Allotment kaise check kare?

आप इस आईपीओ के लिए अपने आवंटन की स्थिति BSE की वेबसाइट या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

BSE पर Veranda Learning आईपीओ के एलॉटमेंट स्थिति की जांच करें

Veranda Learning ka GMP

इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में अभी तक कुछ हलचल नहीं हो रही है। इसके GMP के रेगुलर अपडेट के लिए मेरी टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन कर ले।

Veranda Learning ka Subscription Status

दिनांकQIINIIRetailकुल
29 March 2022    
30 March 2022    
31 March 2022    

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी मेरी निजी राय है और केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए दी गई है। इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले या निवेश करने से पहले, कृपया अपने पेशेवर वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। यह वेबसाइट और इसके मालिक आपको किसी भी प्रकार की हानि या लाभ के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Veranda Learning IPO FAQs

Veranda Learning के आईपीओ की प्राइस क्या है?

130 से 137 रुपए प्रति शेयर

Veranda Learning आईपीओ का ग्रे मार्किट प्रीमियम क्या है?

इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में अभी तक कुछ कारोबार नहीं हो रहा है।

Veranda Learning आईपीओ के फाइनेंसियल रिजल्ट कैसे है?

इस आईपीओ के फाइनेंसियल रिजल्ट खास प्रभावित करने वाले नहीं है। यह कंपनी अभी घाटे में चल रही है। पिछले दो क्वाटर के रिजल्ट्स ऊपर दिए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top