ResGen IPO Date, Price, GMP, details, review in Hindi
आजकल मैनलाइन आईपीओ तो नही आ रहे हैं लेकिन SME IPO की लाईन लगी हुई है जिसमे बहुत सारे आईपीओ ने निवेशकों को हजारों का मुनाफा भी कमाकर दिया है तो कोई आईपीओ डिस्काउंट पर भी लिस्ट हुए हैं। आज हम ऐसे ही एक एसएमई आईपीओ रेसजेन आईपीओ (ResGen limited IPO) के बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त करेंगे।

About ResGen limited
2018 में स्थापित हुई रेसजेन लिमिटेड प्लास्टिक वेस्ट में से पिरोलाइसिस ऑयल (Pyrolysis oil) जिसे बायो-क्रूड या bio-oil भी कहते हैं उसके निर्माण के बिजनेस से जुड़ी हुई कंपनी है। इसका हेड क्वार्टर महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है।
आज के मॉडर्न जमाने में तरह-तरह के प्लास्टिक का उपयोग ज्यादा बढ़ रहा है जो हमारे एनवायरनमेंट को प्रदूषित करता है। यह कंपनी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बायो-फ्रेंडली तरीके से pyrolysis oil जो डीजल का सब्सीट्यूट ऑयल भी कह सकते हैं उसके निर्माण में लगी हुई है। कंपनी अपने इस इनोवेशन को PlasEco भी कहती है।

ResGen IPO Objectives
- वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करना
- कंपनी की जहां मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है वहां जमीन खरीदना
- जनरल कारपोरेट पर्पस के लिए
ResGen Financials
सभी रकम लाख में है।
FY | Assets | Revenue | PAT | Net Worth | Reserves & Surplus | Borrowing |
Mar-20 | 161.78 | – | -15.15 | 136.13 | -18.37 | 24.05 |
Mar-21 | 1,110.01 | 2.00 | 0.63 | 136.76 | -17.74 | 961.33 |
Mar-22 | 1,371.31 | 480.81 | 73.50 | 367.46 | 147.46 | 932.92 |
Dec-22 | 3,917.97 | 1,265.34 | 246.44 | 1,510.30 | 1,091.10 | 1,486.06 |
ResGen IPO Dates
IPO Opening Date | 28 February 2023 |
IPO Closing Date | 02 March 2023 |
Allotment date | 08 March 2023 |
Refund date | 09 March 2023 |
Demat Account transfer Date | 10 March 2023 |
Listing date | 13 March 2023 |
ResGen IPO Price
इस आईपीओ की प्राइस रेट 45 से 47 रुपए प्रति शेयर रखी गई है।
ResGen IPO Lot size
मिनिमम आपको एक लोट के लिए अप्लाई करना होगा जिसमें 3000 शेयर है। इसलिए कट-ऑफ प्राइस पर एक लॉट साइज में अप्लाई करने पर आपका निवेश ₹141000 होगा। वहीं पर HNI के लिए लोट साइज 2 है जिसमें महत्तम निवेश ₹282000 होगा।
ResGen IPO Issue Size
Total issue size ₹28.20 crores
Offer for Sale size ₹28.20 crores
ResGen IPO Strengths
कंपनी जिस सेगमेंट से जुड़ी हुई है उसमें अभी बहुत बड़ा स्कोप है और भविष्य में भी बहुत सारे इनोवेशन हो सकते हैं।
कंपनी ने अपने फाइनैंशल रिजल्ट में भी अच्छा ग्रोथ दिखाया है लेकिन साथ में उसकी बौरोइंग भी बढ़ी है।
ResGen IPO Risks
कंपनी जिस सेगमेंट से जुड़ी है उसमें ज्यादा रिस्क भी है साथ में सरकार की विभिन्न पॉलिसी का भी असर होता है।
कंपनी की बौरोइंग बढ़ी है।
कंपनी जिस सेक्टर है से है उसमें लोकल बिजनेस का कंपटीशन भी ज्यादा बढ़ रहा है।
ResGen IPO Apply or Not
कंपनी जिस सेगमेंट में काम कर रही है उसकी मांग आने वाले भविष्य में बढ़ने वाली है लेकिन साथ में इसमें कंपटीशन भी बढ़ेगी। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 में अच्छे फाइनेंशियल रिजल्ट दिखाएं है लेकिन साथ में इसकी बौरोइंग भी बढ़ी है जो एक बहुत बड़ा कंसर्न भी बन जाता है। और और इसमें
साथ में यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एसएमई आईपीओ थोड़े रिस्की होते हैं। इसमें लिक्विडिटी की कमी की वजह से ज्यादातर अपर एवं लोअर सर्किट लगते हैं।
इसलिए आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लेने के बाद और अपनी तरफ से पूरी रिसर्च करने के बाद ही इसमें अप्लाई करने की सोचे।
इसे भी पढ़ें
ResGen IPO me apply kaise kare?
ResGen आईपीओ में आवेदन करने के लिए आपके पास एक डीमैट खाता होना चाहिए और भीम ऐप, गूगल पे जैसा कोई भी समर्थित यूपीआई ऐप होना चाहिए। डीमैट अकाउंट आप ज़ेरोधा के साथ खोल सकते हो।
यहां मैं आपको इस बारे में मार्गदर्शन कर रहा हूं कि आप इस आईपीओ के लिए ज़ेरोधा और भीम ऐप के माध्यम से कैसे आवेदन कर सकते हैं। मुख्य रूप से 2 स्टेप होते हैं।
स्टेप 1: ज़ेरोधा में आईपीओ के लिए अप्लाई करना
सबसे पहले ज़ेरोधा कंसोल में लॉगिन करें। पोर्टफोलियो सेक्शन में आईपीओ लिंक पर जाएं। यहां आपको सभी खुले आईपीओ दिखाई देंगे जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई पर क्लिक करें। अपनी UPI आईडी जैसे सभी विवरण जोड़ें, लॉट साइज जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, मूल्य जोड़ें (आमतौर पर मैं कट-ऑफ मूल्य पर लागू होता हूं), शर्तें स्वीकार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने पर एक पॉप-अप संदेश दिखाया जाएगा।
स्टेप 2: भीम ऐप पर मैंडेट स्वीकार करें
ज़ेरोधा पर सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक मैंडेट संदेश प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि आईपीओ का रिक्वेस्ट प्राप्त हुआ है। भीम एप को ओपन करें। आईपीओ सेक्शन में जाएं। अपना लेनदेन पिन दर्ज करके मैंडेट स्वीकार करें। इस कदम की सफलता पर, इस आईपीओ के लिए आपकी राशि आपके लिंक किए गए बैंक खाते पर ब्लॉक कर दी गई है। यदि आपको अलॉटमेंट प्राप्त नहीं होगा, तो यह ब्लॉक हुई राशि रिलीज़ कर दी जाएगी।
ResGen IPO Allotment
आप इस आईपीओ के लिए अपने आवंटन की स्थिति रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ResGen आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd है। लिंक नीचे दिए गए हैं।
Bigshare Services Pvt Ltd पर अलॉटमेंट चेक करें
ResGen IPO GMP
इसके लेटेस्ट और डेली ग्रे मार्केट प्रीमियम जानने के लिए यहां पर जाइए।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी मेरी निजी राय है और केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए दी गई है। इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले या निवेश करने से पहले, कृपया अपने पेशेवर वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। यह वेबसाइट और इसके मालिक आपको किसी भी प्रकार की हानि या लाभ के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Zerodha Mumbai branch office- addresses and mobile numbers. Open zero fee online trading and demat account, available free training on trading.