अभी बहुत सारे SME IPO की बारिश हो रही है और निवेशकों ने कुछ आईपीओ में बहुत ही अच्छा मुनाफा भी कमाया। आज हम ऐसे एक एसएमई आईपीओ वियाज टायर लिमिटेड आईपीओ (Viaz Tyres IPO) के बारे में रिव्यू करेंगे।

About Viaz Tyres
साइकल, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और हेवी व्हीकल आदि के लिए रबर ट्यूब के मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाली वियाज टायर लिमिटेड की स्थापना 2018 में हुई थी। साथ में यह कंपनी ऑफ द रोड (ओटीआर) टायर ट्यूब और एनिमल ड्रिवेन व्हीकल (एडीवी) ट्यूब, इंजन ऑयल और व्हाइट लेबलिंग बेस पर ग्रीस जैसे प्रोडक्ट्स बनाने का काम भी करती है।
कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के अहमदाबाद नजदीक स्थित है जिसकी केपीसीटी 700000 ट्यूब प्रति महीना बनाने की है।
भारत सहित कंपनी का बिजनेस अमेरिका, तुर्की, रोमानिया यूनाइटेड अरब अमीरात और कोलंबिया में भी फैला हुआ है।
Viaz Tyres IPO Objectives
- लॉन का रिपेमेंट और पार्ट पेमेंट करना
- कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करना
- जनरल कॉरपोरेट परपज
- पब्लिक इश्यू एक्सपेंस को पूरा करना

Viaz Tyres Financials
सभी रकम लाख में है।
FY | Assets | Revenue | PAT | Net Worth | Total Borrowing |
Mar-20 | 2429.97 | 1994.37 | 14.51 | 432.93 | 1895.94 |
Mar-21 | 2713.32 | 2917.26 | 60.64 | 493.56 | 2047.89 |
Mar-22 | 2898.38 | 2933.04 | 146.91 | 640.47 | 1996.09 |
Sep-22 | 3405.87 | 2379.1 | 152.72 | 1098.19 | 2003.36 |
Viaz Tyres IPO Dates
IPO Opening Date | 16 February 2023 |
IPO Closing Date | 21 February 2023 |
Allotment date | 24 February 2023 |
Refund date | 27 February 2023 |
Demat Account transfer Date | 28 February 2023 |
Listing date | 01 March 2023 |
Viaz Tyres IPO Price
इस आईपीओ की प्राइस रेट 62 रुपए प्रति शेयर रखी गई है।
Viaz Tyres IPO Lot size
मिनिमम आपको एक लोट के लिए अप्लाई करना होगा जिसमें 2000 शेयर है। इसलिए कट-ऑफ प्राइस पर एक लॉट साइज में अप्लाई करने पर आपका निवेश ₹ 124000 होगा। वहीं पर HNI के लिए लोट साइज 2 है जिसमें महत्तम निवेश ₹248000 होगा।
Viaz Tyres IPO Issue Size
Total issue size 20 crores
Fresh issue size 20 crores
Viaz Tyres IPO Strengths
कंपनी टॉप 5 टायर ट्यूब निर्माताओं में से एक है और इसका मार्केट शेयर भी बढ़ा है।
लोन का रीपेमेंट करने से इसके प्रॉफिट में बढ़ावा देखने को मिलेगा।
कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट्स पॉजिटिव है और अच्छा ग्रोथ देखने को मिला है। साथ में मैनेजमेंट टीम कंपनी के टॉप और बॉटम लाइन में ग्रोथ को लेकर कॉन्फिडेंट है।
Viaz Tyres IPO Apply or Not
एसएमई आईपीओ थोड़े रिस्की होते हैं। इसमें ज्यादातर अपर एवं लोअर सर्किट लगते हैं और लिक्विडिटी की कमी रहती हैं। बाकी कंपनी अच्छी है और मैनेजमेंट टीम कंपनी के विकास के लिए पॉजिटिव है।
फिर भी आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लेने के बाद और अपनी तरफ से पूरी रिसर्च करने के बाद ही इसमें अप्लाई करने की सोचे।
इसे भी पढ़ें
2023 में अपस्टॉक्स में ऑनलाइन फ्री डिमैट अकाउंट कैसे खोलें?
Viaz Tyres IPO apply kaise kare?
Viaz Tyresआईपीओ में आवेदन करने के लिए आपके पास एक डीमैट खाता होना चाहिए और भीम ऐप, गूगल पे जैसा कोई भी समर्थित यूपीआई ऐप होना चाहिए। डीमैट अकाउंट आप ज़ेरोधा के साथ खोल सकते हो।
यहां मैं आपको इस बारे में मार्गदर्शन कर रहा हूं कि आप इस आईपीओ के लिए ज़ेरोधा और भीम ऐप के माध्यम से कैसे आवेदन कर सकते हैं। मुख्य रूप से 2 स्टेप होते हैं।
स्टेप 1: ज़ेरोधा में आईपीओ के लिए अप्लाई करना
सबसे पहले ज़ेरोधा कंसोल में लॉगिन करें। पोर्टफोलियो सेक्शन में आईपीओ लिंक पर जाएं। यहां आपको सभी खुले आईपीओ दिखाई देंगे जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई पर क्लिक करें। अपनी UPI आईडी जैसे सभी विवरण जोड़ें, लॉट साइज जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, मूल्य जोड़ें (आमतौर पर मैं कट-ऑफ मूल्य पर लागू होता हूं), शर्तें स्वीकार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने पर एक पॉप-अप संदेश दिखाया जाएगा।
स्टेप 2: भीम ऐप पर मैंडेट स्वीकार करें
ज़ेरोधा पर सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक मैंडेट संदेश प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि आईपीओ का रिक्वेस्ट प्राप्त हुआ है। भीम एप को ओपन करें। आईपीओ सेक्शन में जाएं। अपना लेनदेन पिन दर्ज करके मैंडेट स्वीकार करें। इस कदम की सफलता पर, इस आईपीओ के लिए आपकी राशि आपके लिंक किए गए बैंक खाते पर ब्लॉक कर दी गई है। यदि आपको अलॉटमेंट प्राप्त नहीं होगा, तो यह ब्लॉक हुई राशि रिलीज़ कर दी जाएगी।
Viaz Tyres IPO Allotment kaise check kare?
आप इस आईपीओ के लिए अपने आवंटन की स्थिति रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। Viaz Tyres आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार Link Intime India Pvt Ltd है। लिंक नीचे दिए गए हैं।
Link Intime पर एलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें
Viaz Tyres IPO GMP
इसके लेटेस्ट और डेली ग्रे मार्केट प्रीमियम जानने के लिए यहां पर जाइए।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी मेरी निजी राय है और केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए दी गई है। इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले या निवेश करने से पहले, कृपया अपने पेशेवर वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। यह वेबसाइट और इसके मालिक आपको किसी भी प्रकार की हानि या लाभ के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।