Share market holidays 2022 in Hindi.
अगर आप शेयर मार्केट में निवेशक है या फिर ट्रेडिंग करते हो तो आपको यह जानना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन से दिनों शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट बंद रहने वाला है। ताकि आप अपने सोदे अच्छी तरह से मैनेज कर सके और आपको कोई नुकसान भी ना उठाना पड़े।
आपको तो पता ही होगा कि शनिवार और रविवार के दिन मार्केट खुला नहीं होता। इसके अलावा भी पूरे साल में कई छुट्टियां रहती है जो ज्यादातर हमारे उत्सव की वजह से होती है। इन दिनों में भी शेयर मार्केट की इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होता।
तो 2022 में छुट्टियां कब होती है जब मार्केट बंद रहता है उनकी पूरी जानकारी मैंने महीने के हिसाब से दी है। 2022 के कौन से महीने में कौन से दिन छुट्टी है उनकी पूरी लिस्ट यहां पर है।
2022 में स्टॉक मार्केट के लिए छुट्टियां की लिस्ट
| तारीख | दिन | उत्सव |
| जनवरी | ||
| 26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस |
| फरवरी | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| मार्च | ||
| 1 मार्च | मंगलवार | महाशिवरात्रि |
| 18 मार्च | शुक्रवार | होली |
| अप्रैल | ||
| 14 अप्रैल | गुरुवार | डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और महावीर जयंती |
| 15 अप्रैल | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| मई | ||
| 3 मई | मंगलवार | ईद उल फितर (रमजान ईद) |
| जून | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| जुलाई | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| ऑगस्ट | ||
| 9 अगस्त | मंगलवार | मोहर्रम |
| 15 अगस्त | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 31 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
| सितंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| अक्टूबर | ||
| 5 अक्टूबर | बुधवार | दशहरा |
| 24 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन (इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी) |
| 26 अक्टूबर | बुधवार | दिवाली बलिप्रतिपदा |
| नवंबर | ||
| 8 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती |
| दिसंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| 2022 में शनिवार और रविवार पर आने वाली छुट्टियां | ||
| 19 फरवरी | शनिवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
| 2 अप्रैल | शनिवार | गुड़ी पड़वा |
| 10 अप्रैल | रविवार | रामनवमी |
| 1 मई | रविवार | महाराष्ट्र दिन |
| 10 जुलाई | रविवार | बकरी ईद |
| 2 अक्टूबर | रविवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 25 दिसंबर | रविवार | क्रिसमस |
सेटलमेंट हॉलिडे क्या है?
एनएसई और बीएसई ऐसे दो स्टॉक एक्सचेंज एवं एनएसडीएल और सीडीएसएल ऐसे दो डिपॉजिटरी हमारे भारत में है। स्टॉक एक्सचेंज जहां पर हम अपने शेयर खरीदते और बेचते हैं। डिपॉजिटरी जहां पर हमारे खरीदे गए शेयर हमारे डिमैट अकाउंट में सुरक्षित पड़े रहते हैं और बेचने पर यही डिपॉजिटरी से है वह काट दिए जाते हैं।
साल भर में कई ऐसी छुट्टियां आती है जिसे सेटलमेंट हॉलीडे भी कहते हैं जब स्टॉक एक्सचेंज तो खुला रहता है यानी कि आप ट्रेडिंग कर सकते हैं लेकिन उस दिन सेटेलमेंट हॉलीडे होने की वजह से एनएसडीएल और सीडीएसएल बंद होते हैं। इसलिए आपके खरीदे और बेचे गए हैं शेयर आपके डीमेट अकाउंट में जमा होने या कम होने में 1 दिन का वक्त ज्यादा लगेगा।
उदाहरण के तौर पर हमारे भारत में T+2 दिन का साइकिल चलता है। अगर आपने कोई शेयर सोमवार को खरीदा है तो वह T day कहलायेगा। उसके बाद मंगलवार T+1 और बुधवार T+2 होगा। यानी कि बुधवार को आप का खरीदा हुआ शेयर आपके डिमैट अकाउंट में जमा होगा।
वहीं अगर मंगलवार को सेटलमेंट हॉलिडे हो और आपने सोमवार को कोई शेयर खरीदा है तो T day होगा। मंगलवार सेटलमेंट हॉलीडे होने की वजह से वह नहीं गिना जाएगा। फिर बुधवार T+1 day और गुरुवार T+2 day होगा और गुरुवार को आपका शेयर डिमैट अकाउंट में जमा होगा।
तो इसी तरह से शेयर बाजार में काम करते समय अन्य छुट्टियों के साथ सेटलमेंट हॉलीडे का भी ध्यान रखना पड़ता है। तो 2022 में इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स के लिए कौन से दिन सेटलमेंट डे है उनकी लिस्ट यहां पर है।
2022 में इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव के लिए सेटलमेंट हॉलीडे की लिस्ट
| तारीख | दिन | उत्सव |
| जनवरी | ||
| 26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस |
| फरवरी | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| मार्च | ||
| 1 मार्च | मंगलवार | महाशिवरात्रि |
| 18 मार्च | शुक्रवार | होली |
| अप्रैल | ||
| 1 अप्रैल | शुक्रवार | एनुअल बैंक क्लोजिंग |
| 14 अप्रैल | गुरुवार | डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और महावीर जयंती |
| 15 अप्रैल | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| मई | ||
| 3 मई | मंगलवार | ईद उल फितर (रमजान ईद) |
| 16 मई | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा |
| जून | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| जुलाई | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| ऑगस्ट | ||
| 9 अगस्त | मंगलवार | मोहर्रम |
| 15 अगस्त | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 अगस्त | मंगलवार | पारसी नया साल |
| 31 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
| सितंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| अक्टूबर | ||
| 5 अक्टूबर | बुधवार | दशहरा |
| 24 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन |
| 26 अक्टूबर | बुधवार | दिवाली बलिप्रतिपदा |
| नवंबर | ||
| 8 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती |
| दिसंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं |
कमोडिटी मार्केट में छुट्टियां
इक्विटी मार्केट की तरह कमोडिटी मार्केट में भी पूरे साल में कुछ छुट्टियां होती है जहां पर कमोडिटी मार्केट में कोई व्यापार नहीं होता है। उसकी लिस्ट भी यहां पर मैंने दी है।
2022 में कमोडिटी मार्केट में छुट्टियां (एमसीएक्स की छुट्टी) की लिस्ट
| तारीख | दिन | उत्सव | सुबह का सेशन | शाम का सेशन |
| जनवरी | ||||
| 26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस | बंद | बंद |
| फरवरी | ||||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||||
| मार्च | ||||
| 1 मार्च | मंगलवार | महाशिवरात्रि | बंद | खुला |
| 18 मार्च | शुक्रवार | होली | बंद | खुला |
| अप्रैल | ||||
| 14 अप्रैल | गुरुवार | डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और महावीर जयंती | बंद | खुला |
| 15 अप्रैल | शुक्रवार | गुड फ्राइडे | बंद | बंद |
| मई | ||||
| 3 मई | मंगलवार | ईद उल फितर (रमजान ईद) | बंद | खुला |
| जून | ||||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||||
| जुलाई | ||||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||||
| ऑगस्ट | ||||
| 9 अगस्त | मंगलवार | मोहर्रम | बंद | खुला |
| 15 अगस्त | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस | बंद | बंद |
| 31 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी | बंद | खुला |
| सितंबर | ||||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||||
| अक्टूबर | ||||
| 5 अक्टूबर | बुधवार | दशहरा | बंद | खुला |
| 24 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन | बंद | खुला |
| 26 अक्टूबर | बुधवार | दिवाली बलिप्रतिपदा | बंद | खुला |
| नवंबर | ||||
| 8 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती | बंद | खुला |
| दिसंबर | ||||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||||
| 2022 में रविवार पर आने वाली छुट्टियां | ||||
| 1 जनवरी | शनिवार | नया साल का दिन | ||
| 10 अप्रैल | रविवार | रामनवमी | ||
| 1 मई | रविवार | महाराष्ट्र दिन | ||
| 10 जुलाई | रविवार | बकरी ईद | ||
| 2 अक्टूबर | रविवार | महात्मा गांधी जयंती | ||
| 25 दिसंबर | रविवार | क्रिसमस |
2022 में कमोडिटी (एमसीएक्स) मार्केट केलिए सेटेलमेंट हॉलीडेकी लिस्ट
| तारीख | दिन | उत्सव |
| जनवरी | ||
| 26 जनवरी | बुधवार | गणतंत्र दिवस |
| फरवरी | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| मार्च | ||
| 1 मार्च | मंगलवार | महाशिवरात्रि |
| 18 मार्च | शुक्रवार | होली |
| अप्रैल | ||
| 1 अप्रैल | शुक्रवार | एनुअल बैंक क्लोजिंग |
| 14 अप्रैल | गुरुवार | डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और महावीर जयंती |
| 15 अप्रैल | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| मई | ||
| 3 मई | मंगलवार | ईद उल फितर (रमजान ईद) |
| 16 मई | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा |
| जून | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| जुलाई | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| ऑगस्ट | ||
| 9 अगस्त | मंगलवार | मोहर्रम |
| 15 अगस्त | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 अगस्त | मंगलवार | पारसी नया साल |
| 31 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
| सितंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं | ||
| अक्टूबर | ||
| 5 अक्टूबर | बुधवार | दशहरा |
| 24 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन |
| 26 अक्टूबर | बुधवार | दिवाली बलिप्रतिपदा |
| नवंबर | ||
| 8 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती |
| दिसंबर | ||
| कोई छुट्टियां नहीं |
दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी और मुहूर्त ट्रेडिंग का समय एक्सचेंज द्वारा सूचित किया जाएगा।
जानकारी का स्रोत: ज़ेरोधा
यह भी पढ़ें






