आईपीओ के इस दौर में आज हम रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (Radiant Cash Management Services Limited) आईपीओ की डिटेल में चर्चा करेंगे कि यह आईपीओ कैसा है, कंपनी क्या काम करती है, इसके फाइनेंशियल, और इसमें अप्लाई करना चाहिए या नहीं, आदि।
About Radiant Cash Management Services
बैंकों, फाइनेंसियल इंस्टिट्यूशंस और ऑर्गनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक और कैश मैनेजमेंट सर्विस प्रदान करने वाली रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड भारत की एक लीडिंग कंपनी है।
इसका बिजनेस 5 कैटेगरी में बटा हुआ है जिसमे कैश पिकअप एवं डिलीवरी, नेटवर्क करेंसी मैनेजमेंट, कैश प्रोसेसिंग, कैश वैन एवं कैश इन ट्रांसिट और अन्य वैल्यू एडेड सर्विसेज शामिल है।
31 जुलाई 2022 तक, कंपनी ने देश भर में 13,044 पिन कोड और 55,513 टचप्वाइंट पर सेवाएं प्रदान करके नेटवर्क लोकेशन और टचप्वाइंट के मामले में भारत की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी में से एक बन जाती है।
Radiant Cash Management Services Financials
सभी रकम करोड़ में है।
FY | ROE | ROCE | Revenue | PAT | EBITDA |
Mar 20 | 30.53% | 37.91% | 251.78 | 36.5 | 55.77 |
Mar 21 | 25.52% | 33.33% | 224.16 | 32.43 | 49.76 |
Mar 22 | 27.34% | 33.07% | 286.97 | 38.20 | 59.49 |
Jun 22 | 9.87% | 11.40% | 84.37 | 15.32 | 21.82 |
Radiant Cash Management Services IPO Dates
IPO Opening Date | 23 December 2022 |
IPO Closing Date | 27 December 2022 |
Allotment date | 30 December 2022 |
Refund date | 02 January 2022 |
Demat Account transfer Date | 03 January 2022 |
Listing date | 04 January 2022 |
Radiant Cash Management Services IPO Price
इस आईपीओ की प्राइस रेट 94 से 99 रुपए प्रति शेयर रखी गई है।
मिनिमम आपको एक लोट के लिए अप्लाई करना होगा जिसमें 150 शेयर है। इसलिए कट-ऑफ प्राइस पर एक लॉट साइज में अप्लाई करने पर आपका निवेश ₹14850 होगा। वहीं पर महत्तम लोट साइज 13 है जिसमें महत्तम निवेश ₹193050 होगा।
Radiant Cash Management Services strengths
- कंपनी अपनी कैटेगरी में एक लीडर है जो ज्यादा लोकेशन और टचपाइंट पर अपनी सेवाएं देती है।
- कपनी के पास कई सारे प्राइवेट एवं पब्लिक सेक्टर बैंक जैसे बड़े बड़े क्लाइंट है। साथ में अन्य के भी अच्छे खासे क्लाइंट्स है।
- कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी थोड़ी सी इंप्रूव हुई है जो वित्तीय वर्ष 2019 में 18.4% थी वह बढ़कर 2021 में 22.1% हो गई है।
Radiant Cash Management Services Risks
- कंपनी जिस कैटेगरी में बिजनेस करती है वहा पर उसे बहुत कंपीटीशन का सामना करना पड़ेगा। उसकी मुख्य कंपीटीटर सीएमएस इन्फो सिस्टम्स, सिक्योरवेल्यू इंडिया और राइटर सेफगार्ड है।
- कंपनी को अपना अधिकतर रेवेन्यू जनरेट करने के लिए बैंको पर निर्भर रहना पड़ता है।
- कंपनी के फाइनेंशियल ठीक ठाक गति से बढ़े हैं।
Radiant Cash Management Services IPO Apply or Not
कंपनी अपने सेक्टर में लीडिंग जरूर है लेकिन उसके फाइनेंशियल रिजल्ट्स बहुत इंप्रेस करने वाले नही है और ठीक ठाक गति बढ़े हैं।
कंपनी जिस वैल्यूएशन पर आईपीओ ला रही है वह सस्ता नहीं है। कंपनी ने अपना वैल्यूएशन महंगा रखा है। साथ में इस आईपीओ का बहुत बड़ा हिस्सा ऑफर फॉर सेल है जो मुझे पसंद नहीं आता और अभी मार्केट का मूड माहोल भी अच्छा नहीं है।
इसीलिए अगर इस आईपीओ में आखरी दिन बहुत अच्छा सब्सक्रिप्शन आता है तो ही रिटेल कैटेगरी अप्लाई करने की सोचूंगा। फिर भी आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लेने के बाद और अपनी तरफ से पूरी रिसर्च करने के बाद ही इसमें अप्लाई करने की सोचे।
इसे भी पढ़ें
- उमा कन्वर्टर लिमिटेड आईपीओ
- सुला विनयार्ड लिमिटेड आईपीओ
- आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ
- बिकाजी फूड्स आईपीओ
- फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस आईपीओ
- डीसीएक्स सिस्टम लिमिटेड आईपीओ
- इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड आईपीओ
- हर्षा इंजीनियर्स आईपीओ
- तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक आईपीओ
- सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड आईपीओ
- ऐथर आईपीओ
- अपस्टॉक्स में ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलें
Radiant Cash Management Services IPO me apply kaise kare?
Radiant Cash Management Servicesआईपीओ में आवेदन करने के लिए आपके पास एक डीमैट खाता होना चाहिए और भीम ऐप, गूगल पे जैसा कोई भी समर्थित यूपीआई ऐप होना चाहिए। डीमैट अकाउंट आप ज़ेरोधा या अपस्टॉक्स के साथ खोल सकते हो।
यहां मैं आपको इस बारे में मार्गदर्शन कर रहा हूं कि आप इस आईपीओ के लिए ज़ेरोधा और भीम ऐप के माध्यम से कैसे आवेदन कर सकते हैं। मुख्य रूप से 2 स्टेप होते हैं।
स्टेप 1: ज़ेरोधा में आईपीओ के लिए अप्लाई करना
सबसे पहले ज़ेरोधा कंसोल में लॉगिन करें। पोर्टफोलियो सेक्शन में आईपीओ लिंक पर जाएं। यहां आपको सभी खुले आईपीओ दिखाई देंगे जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई पर क्लिक करें। अपनी UPI आईडी जैसे सभी विवरण जोड़ें, लॉट साइज जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, मूल्य जोड़ें (आमतौर पर मैं कट-ऑफ मूल्य पर लागू होता हूं), शर्तें स्वीकार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने पर एक पॉप-अप संदेश दिखाया जाएगा।
स्टेप 2: भीम ऐप पर मैंडेट स्वीकार करें
ज़ेरोधा पर सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक मैंडेट संदेश प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि आईपीओ का रिक्वेस्ट प्राप्त हुआ है। भीम एप को ओपन करें। आईपीओ सेक्शन में जाएं। अपना लेनदेन पिन दर्ज करके मैंडेट स्वीकार करें। इस कदम की सफलता पर, इस आईपीओ के लिए आपकी राशि आपके लिंक किए गए बैंक खाते पर ब्लॉक कर दी गई है। यदि आपको अलॉटमेंट प्राप्त नहीं होगा, तो यह ब्लॉक हुई राशि रिलीज़ कर दी जाएगी।
Radiant Cash Management Services Allotment check
आप इस आईपीओ के लिए अपने आवंटन की स्थिति BSE और NSE की वेबसाइट या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। Radiant Cash Management Services आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार Link Intime India Pvt Ltd है। लिंक नीचे दिए गए हैं।
BSE पर एलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें
Link Intime पर एलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें
Radiant Cash Management Services IPO GMP
अभी के इसके अधिक वैल्यूएशन और अभी के ख़राब मार्केट माहौल को देखते हुए इसमें 10% के लिस्टिंग लाभ या लिस्टिंग लॉस की भी संभावना बनी हुई है।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी मेरी निजी राय है और केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए दी गई है। इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले या निवेश करने से पहले, कृपया अपने पेशेवर वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। यह वेबसाइट और इसके मालिक आपको किसी भी प्रकार की हानि या लाभ के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।