लॉजिस्टिक सर्विसेज प्रदान करने वाली ट्रांसवॉय लॉजिस्टिक इंडिया लिमिटेड कंपनी की स्थापना 2015 में हुई थी।

यह कंपनी एनवीओसीसी, फ्रेट फॉरवर्डिंग, कस्टम क्लीयरेंस, ट्रांसपोर्टेशन हैंडलिंग और एमईआईएस लाइसेंस ट्रेडिंग पर सलाह देने का बिजनेस करती है।

इसका धंधा भारत सहित श्रीलंका, चीन, मलेशिया, मिडिल ईस्ट और सिंगापुर में भी फैला हुआ है।

कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट्स में भी अच्छा जंप देखने को मिला है जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च 2020 में 1.33 लाख से बढ़कर मार्च 2022 में 56.69 लाख हो गया है।

अब यह कंपनी एसएमई आईपीओ के जरिए ₹5.11 करोड़ रूपए जुटाना चाहती है।

यह आईपीओ 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा।

इसका एलॉटमेंट 30 जनवरी को तय होगा और लिस्टिंग 2 फरवरी को होगी।

इसकी प्राइस ₹71 प्रति शेयर है और मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर्स की है। इस हिसाब से इसमें आपका निवेश ₹113600 होगा।

इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी 10% के आसपास चल रहा है। इस हिसाब से देखें तो इसमें प्रति लॉट ₹11000 का लिस्टिंग लाभ होने की भी संभावना बनी हुई है।

Zerodha के जरिए आप किसी भी SME IPO में आसानी से अप्लाई कर सकते हैं जो भारत का बेस्ट ब्रोकर है। ऑनलाइन और पेपरलेस डीमैट खाता खोलने की लिंक नीचे दी है।

क्या यह आईपीओ आपको कर देगा मालामाल