बड़े बड़े आईपीओ जो लिस्टिंग डे पर फेल हुए।

LIC का आईपीओ बहुत ही बड़ी साइज का है।21000 करोड की साइज का यह आईपीओ कुछ ही दिनों में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाला है।

भूतकाल में भी ऐसी बड़ी बड़ी साइज के आईपीओ आए थे। लेकिन जो लिस्टिंग डे पर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए और निवेशकों को नुकसान हुआ।

1. Reliance Power

रिलायंस पावर का आईपीओ 2008 में आया था और 11000 करोड की साइज का था। 70 टाइम से ज्यादा ओवर सब्सक्राइब भी हुआ था।

फिर भी स्टॉक मार्केट पर यह 17% के साथ यह लिस्ट हुआ और आज के दिन यह अपने इश्यू प्राइस से 95% तक टूट चुका है।

2. GIC

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का आईपीओ 2018 में आया था और इसके एक शेयर की कीमत ₹912 रखी गई थी।

लेकिन लिस्टिंग डे पर ही 67% के लॉस के साथ यह शेर ₹425 पर लिस्ट हुआ। आज के दिन ₹130 प्रति शेयर के आसपास इसकी कीमत चल रही है।

3. Coffee Day Enterprises

2015 में यह आईपीओ आया था और इसकी कीमत ₹328 प्रति शेयर रखी गई थी। लेकिन लिस्टिंग डे पर 17% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। आज के दिन इसकी कीमत ₹50 के आसपास चल रही है।

4. PayTM

आप में से बहुत सारे लोगों को पेटीएम के आईपीओ में लॉस हुआ होगा। 18000 करोड का यह आईपीओ था। इसकी कीमत 2150 रुपए प्रति शेयर रखी गई थी।

लेकिन लिस्टिंग डे पर 27% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ। साथ में अगले कुछ महीनों में यह शेर 70% तक टूट गया।

5. SBI Cards

एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ में भी लोगों ने बड़ी बड़ी उम्मीदों के साथ अप्लाई किया था। 10000 करोड़ के ऊपर का आईपीओ साइज था।

एक शेयर की कीमत ₹755 थी और लिस्टिंग डे पर यह 17% के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ था।

बड़े बड़े साइज के आईपीओ की डिस्काउंट पर लिस्ट होने की पनौती क्या एलआईसी में खत्म होगी या फिर इसका भी हाल इन सभी आईपीओ जैसा होगा? यह एलआईसी के लिस्टिंग डे पर पता चल जाएगा।

एलआईसी के आईपीओ की डिटेल स्टडी, रिस्क, स्ट्रेंथ, फाइनेंसियल, आदि की अधिक जानकारी के लिए