मार्क एंटनी (Mark Antony movie) एक टाइम ट्रावेल मूवी जरूर है लेकिन यह बहुत ही क्रेजी और दिमाग घुमाने वाली एंटरटेनमेंट फिल्म है। 15 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विशाल (Mark Antony Vishal) और एस जे सूर्या नजर आए है और मूवी का डायरेक्शन अधिक रविचंद्रन ने किया है। यह मूवी मुख्य रूप से तमिल भाषा (Mark Antony Tamil movie) में रिलीज हुई थी, लेकिन इसको हिंदी सहित अन्य भाषा में भी डबिंग करके रिलीज की गई है। इस फिल्म को देखने का आपको बहुत मज़ा आयेगा। चलिए, मार्क एंटनी फिल्म का रिव्यू करते हैं।

Mark Antony release date
15 September 2023
Mark Antony running time
151 मिनिट
Cast of Mark Antony
मार्क एंटनी फिल्म के मुख्य कलाकार कुछ प्रकार है
- विशाल – एंटनी और मार्क के डबल रोल में
- एस जे सूर्या – जैकी पांडियन और मदन पांडियन के डबल रोल में
- रितु वर्मा – राम्या की भूमिका में
- सुनील – एकामबरम की भूमिका में
Mark Antony movie review in Hindi
मार्क एंटनी (Mark Antony film) एक टाइम ट्रावेल मूवी है। इसमें एक साइंटिस्ट ने टेलीफोन बनाया है जिससे कोई भी भूतकाल में बात कर सकता है।
ऐसे टेलीफोन का सफलतापूर्वक आविष्कार करने के बाद वह साइंटिस्ट क्लब में एन्जॉय करने जाता है। ट्रेजेडी यहां पर होती है कि उसी समय वहा पर एक गैंगस्टर की हत्या हो जाती हैं। साथ में इस साइंटिस्ट को भी गोली लग जाती हैं। परंतु वह इस टाइम ट्रावेल वाले टेलीफोन का उपयोग करके अपनी जान नही बचा पाता है।
इसे भी पढ़े
कहानी आगे बढ़ती है। जो गैंगस्टर मारा गया है उसका बेटा अब बड़ा हो गया है और उसके हाथ यह टेलीफोन लग जाता है। अब इस टेलीफोन का उपयोग करके 20 साल पहले मारे अपने बाप को क्या वह बचा सकेगा। साथ में वह साइंटिस्ट भी क्या अपनी जान बचा पाएगा? इस गोल गोल चक्कर में कहानी आगे बढ़ती रहती है।
इस फिल्म की बात करे तो यह साइंस बेस्ड फिल्म जरूर है लेकिन खासकर यह एक्शन फिल्म है जिसमें आपको कॉमेडी का जबरदस्त तड़का मिलेगा। कॉमेडी बहुत तरीके से इस मूवी में है। कुछ कॉमेडी डायलॉग है, कुछ फनी सीन्स भी है और फिल्म की कहानी जिस तरह से आपके सामने रखी गई है उसमें भी आपको कॉमेडी मिलेंगी। आपका सिर घूमने लगेगा कि यह कैसी फिल्म बना डाली है।
सही में यह फिल्म आपको क्रेजी लगेगी। अब इस मूवी में आप रियलिस्टिक कुछ ढूंढने की कोशिश मत करना। इसे आप सिर्फ एंटरटेनमेंट की नजरिए से देखें तो ही आपको मजा आएगा।
फिल्म का स्क्रीनप्ले अच्छा है। आपको पकड़कर रखता है और आपको बोर नहीं करेगा। फिल्म में 1975 और 1995 के जमाने की स्टोरी है इसलिए एक्टर्स के मेकअप और स्टाइल सभी उस जमाने के दिखेंगे। साथ में म्यूजिक भी उस जमाने में जैसा होता था उसी प्रकार का है। बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत अच्छा है आपको 80 के दशक में ले जायेगा। गाने ठीकठाक है, आपको जल्दी से याद नहीं रहेंगे। सभी कलाकारों की एक्टिंग मस्त है।
शॉर्ट में, यह एक साइंटिफिक एक्शन मूवी है जिसमें आपको एक्शन के कॉमेडी भी भरपूर मिलेगी। मुझे तो यह मूवी बहुत पसंद आई। अगर आप इसे थिएटर में देखने के लिए प्रिफर नही करते तो रिलीज होने के बाद एकबार इसे ओटीटी पर जरूर देखें।