New update in Google Pay app भारतीय गूगल पे यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट

आप जानते ही होंगे कि गूगल पे 9 भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिसमें यूएस इंग्लिश, अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, और तेलुगू भाषा शामिल है।

गूगल पे एक बेस्ट और इस्तेमाल करने में आसान ऐसाUPI-based पेमेंट सिस्टम है। यहां पर आप आसानी से किसी से भी पैसे ले सकते हो और भेज भी सकते हो। साथ में बहुत सारे इस ऐप में फीचर्स है।

अब इस ऐप को अपनी पसंदीदा भाषा में इस्तेमाल करना और भी आसान हो गया है। क्योंकि गूगल पे एप को अब आप हिंग्लिश (Hinglish) भाषा में भी उपयोग कर सकेंगे।

Hinglish भाषा के सपोर्ट के साथ अब इस ऐप को कुल 10 भाषाओं में से किसी एक भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hinglish भाषा को सेट करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पे का लेटेस्ट वर्जन अपडेट कर लेना है।

अपडेट होने के बाद इस ऐप को खोल कर टॉप राइट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है। बाद में आपको सेटिंग में जाना है और पर्सनल इन्फो पर क्लिक करना है।

यहां पर आपको लैंग्वेज का ऑप्शन मिलेगा। वहां पर क्लिक करके आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन लीजिए।

भाषा चुनने के बाद तुरंत ही गूगल पे एप की भाषा अपनी पसंद की हो जाएगी। अभी तक आपके मोबाइल में यह बेहतरीन ऐप नहीं है तो क्या है? नीचे दी गई लिंक से तुरंत ही Google Pay ऐप पाइए और इस्तेमाल शुरू कर दीजिए।