साइकल, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और हेवी व्हीकल आदि के लिए रबर ट्यूब के मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाली वियाज टायर लिमिटेड का आईपीओ आ रहा है।

भारत सहित कंपनी का बिजनेस अमेरिका, तुर्की, रोमानिया यूनाइटेड अरब अमीरात और कोलंबिया में भी फैला हुआ है।

कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च 2020 में 14 लाख से बढ़कर मार्च 2022 में 146 लाख हो गया है।

अब यह कंपनी एसएमई आईपीओ के जरिए ₹20 करोड़ रूपए जुटाना चाहती है।

इस आईपीओ की प्राइस रेट 62 रुपए प्रति शेयर रखी गई है।

मिनिमम आपको एक लोट के लिए अप्लाई करना होगा जिसमें 2000 शेयर है। इसलिए कट-ऑफ प्राइस पर एक लॉट साइज में अप्लाई करने पर आपका निवेश ₹ 124000 होगा।

यह आईपीओ 16 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा।

इसका एलॉटमेंट 30 जनवरी को तय होगा और लिस्टिंग 2 फरवरी को होगी।

इसकी अधिक जानकारी और लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम आप निचे दी गई लिंक से जान सकते हो।