आ गया है फिक्स डिपाजिट से ज्यादा रिटर्न देने वाला तरीका

आमतौर पर सभी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर अभी करीब 5.3% से 5.7% के आस-पास चल रहे हैं।

लेकिन एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट है जो सालाना 6.2% का ब्याज आपको कमा कर देगा और यहां पर आपको 1 साल के लिए ही निवेश करना होता है।

यह फिक्स्ड डिपॉजिट से भी सुरक्षित है और इस इंस्ट्रूमेंट का नाम Treasury Bill है जिसे T-Bill भी कहते हैं और इसे भारत की सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा इश्यू किए जाते हैं।

यह बॉन्ड की तरह ही होते हैं। T-Bill 91 दिन के, 162 दिन के या महत्तम 364 दिन के होते हैं।

इसकी मस्त बात यह है कि इसमें आपको ब्याज ही नहीं मिलता। तो आप सोचोगे कि मैं इसमें निवेश ही क्यों करूं? आइए समझाता हूं।

T-Bill हमेशा अपने डिस्काउंट रेट पर इश्यू होता है। मान लो कि आप 364 दिन के लिए T Bill ले रहे हो जिसका वैल्यू ₹100 है और इसकी yeild rate 6% है, तो आपको यह ₹94 में मिल जाएगा।

जब 364 दिन खत्म जायेंगे तो आपको ₹100 मिल जाएंगे। मतलब आपने एक T Bill पर ₹6 कमा लिए जो 6% के बराबर है।

इसमें आपको STCG के हिसाब से टैक्स देना होता है अगर यह आपके टैक्स स्लैब में आता है तो ही।

इसमें निवेश करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको जीरोधा पर एक अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आपको जीरोधा के Coin पर जाकर गवर्नमेंट सिक्योरिटी को सिलेक्ट करना है।

इसमें आपको T-Bill दिखेंगे। इसका नया इश्यू हर हफ्ते आ जाता है जिसमें आप निवेश कर सकते हैं।

तो देर किस बात की? अभी नीचे दिए गए लिंक से Zerodha में ऑनलाइन अकाउंट खोलकर मुझे थोड़ा सपोर्ट भी कर दीजिए।