भारत में एक इंसान जिसने प्रदूषित हवा से टाइल्स बना दी।

जी हां। आपने सही सुना। मैं बात कर रहा हूं Tejas Sidnal की जो एक मटेरियल डिज़ाइनर है।

हमारे देश सहित पूरे विश्व में हवाई प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पर्यावरण को नुकसान तो होता ही है साथ में हमारी सेहत पर भी बुरा असर डालता है और कई सारी बीमारी को न्योता देता है।

इस बढ़ते हवाई प्रदूषण का कुछ रास्ता Tejas निकालना चाहते हैं। लेकिन कैसे यह बहुत बड़ी दिक्कत है।

इसके लिए उसने प्रदूषित हवा में जो कार्बन होता है उससे टाइल्स बनाने का सोचा।

इसकी टेस्टिंग के लिए सबसे पहले उसने फैक्ट्रियों से बहुत सारा कार्बन इकट्ठा किया। बाद में उसे अपनी लेब में प्रोसेस किया और अन्य मटेरियल के साथ मिलाकर उसे मजबूत बनाया।

बाद में फाइनल मटेरियल को Artisan Factory में भेजा और अपने हाथों से खूबसूरत टाइल्स बनाई।

यह टाइल्स जीरो वेस्ट, जीरो पॉल्यूशन से बनती है।

अगर यह बंदा हवा से कार्बन जैसे पदार्थों से बनती टाइल्स बनाने में सफल हो जाता है तो हवा प्रदूषण कम होने में मदद मिलेगी।

अगर यह बड़े स्केल पर सफल हो गया तो हम सब सफल हो जाएंगे।