हम भारतीयों के लिए दीपावली सबसे बड़ा त्यौहार है।

दिवाली का इंतजार सबको रहता है विद्यार्थियों को छुट्टी के लिए और नौकरी करने वाले को बोनस के लिए।

लेकिन आपने कभी यह सोचा है कि बोनस दीवाली पर ही क्यो दिया जाता है - होली, रक्षाबंधन या ईद पर क्यों नहीं?

इसके पीछे का कारण है हमारे देश का लेबर लॉ यानी कि The Payment of Bonus Act 1965

यह बोनस एक्ट कहता है की जिस भी एंप्लोई की सैलरी 21000 या उससे कम है उसे बोनस देना मैंडेटरी है जो 8.33 से 20% के बीच में होता है।

और यह बोनस अकाउंटिंग ईयर के 8 महीने के भीतर में उस एंप्लोई को दे देना होता है।

हमारे यहां अकाउंटिंग ईयर मार्च में खत्म होता है और मार्च से 8 महीने के बाद नवंबर महीना आ जाता है और दिवाली भी इसी महीने के आस-पास होती है।

तो इसी तरह दिवाली पर दो काम हो जाते हैं। एंप्लॉयर के लिए 8 महीने की डेडलाइन भी खत्म हो जाती है और एंप्लोई को बोनस भी मिल जाता है।

तो आप इस साल के बोनस से इस दिवाली पर क्या शॉपिंग करने वाले हो? अमेजॉन पर बहुत बढ़िया ऑफर चल रहे हैं। लिंक नीचे है।