आपको करोडपति बनाएगा ₹9 का यह share

क्या आप इस ₹9 वाला कौन सा स्टॉक है इसका कोई आईडिया लगा सकते हो?

स्टॉक का नाम है वोडाफोन आइडिया (VI) लोग अभी भी इसमें करोड़पति बनने के सपने देख रहे हैं।

चलिए जल्दी से इसके फंडामेंटल देख लेते हैं। VI का एनुअल ग्रोथ रेट नेगेटिव है जो -8% की रेट से सालाना डिग्रोथ हो रहा है।

प्री-टैक्स मार्जिन -70%, रिटर्न ऑन इक्विटी और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड भी नेगेटिव है।

और पिछले 6 सालों से इसकी EPS भी नेगेटिव चल रही है। कंपनी बड़े घाटे में चल रही है।

27 जून 2022 को VI स्टॉक ₹8.85 पर बंद हुआ था। इसका 50 डे मूविंग एवरेज 9.10 और 200 डे मूविंग एवरेज 11 रुपए के आसपास है।

अभी VI यह दोनों मूविंग एवरेज के नीचे चल रहा है। टेक्निकली भी यह स्टॉक अभी कमजोर है।

फिर भी ₹9 के आसपास मिल रहा है इसलिए सस्ता समझकर लोग इसे खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं।

जब तक यह स्टॉक ₹11.5 के ऊपर जाकर टिक नहीं पाता तब तक यह कमजोर बना रहेगा। आपको क्या लगता है कि VI आपको करोड़पति बना सकता है?

कोई भी स्टॉक खरीदने के लिए डिमैट अकाउंट चाहिए। नीचे बेस्ट स्टॉक ब्रोकर की लिंक दी है। वहां से डिमैट अकाउंट खुलवाने से आपके इस ब्लॉग को थोड़ा सा सपोर्ट रहेगा। धन्यवाद।